असम में बाढ़ के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।सोमवार को राज्य में रेड अलर्ट का ऐलान कर दिया गया।लगातार हो बारिश के चलते असम के करीब 43 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।मूसलाधार बारिश के हजारों इमारतों को नुकसान हुआ, जबकि कई इमारतें धराशाही हो गई हैं. बाढ़ के चलते हज़ारों गांव का संपर्क टूट गया है।काजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डूब गया है।
काजीरंगा नेशनल पार्क में पिछले दो दिनों में बाढ़ से 17 जानवरों की मौत हो गई है।कई जानवरों को पार्क से बाहर निकलते देखा गया।जानवर जहां-तहां फंसे हुए हैं।बाढ़ में फंसे जानवरों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।एक अनुमान के मुताबिक करीब 43 लाख लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है।बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बारपेटा है।यहां बाढ़ की वजह से 7.35 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।इसके अलावा मोरीगांव, ग्वालपाड़ा, नगांव और हैलाकांडी जिले भी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।The post असम में बाढ़ ने मचाई तबाही,काजीरंगा नेशनल पार्क का 95% हिस्सा डूबा appeared first on Sanskar News | संस्कार न्यूज़ | सच और कुछ नहीं !.
(SANSKAR NEWS)